मीना मार्केट, इंदिरा नगर के व्यापारी हुए संगठित – ‘मीना मार्केट इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मंडल’ का गठन
लखनऊ, 3 दिसंबर (बुधवार)। मीना मार्केट, इंदिरा नगर के व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान और व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु एक बड़ी बैठक आयोजित की। बैठक में सभी व्यापारियों ने एकमत होकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की तथा “मीना मार्केट, इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मंडल” इकाई का गठन किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में नई इकाई का गठन किया गया और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
-
अध्यक्ष – शिखर विजय श्रीवास्तव
-
चेयरमैन – आशीष कुमार मौर्या
-
प्रभारी – दीपक अग्रवाल
-
वरिष्ठ महामंत्री – अशोक शर्मा
-
महामंत्री – दक्ष जोशी
-
कोषाध्यक्ष – रजत जायसवाल
अन्य पदाधिकारी
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – कैलाश पंत
-
उपाध्यक्ष – मोहम्मद रेहान, शोभित चौबे
-
वरिष्ठ संगठन मंत्री – आर. पी. त्रिपाठी
-
संगठन मंत्री – अखिलेश रस्तोगी

कार्यकारिणी सदस्य
सुधीर श्रीवास्तव, राम सेवक अग्रवाल, विजय कुमार जैन, बाबू, अंजनी कुमार गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, शिवकुमार, पीयूष अग्रवाल, श्रीराम वर्मा, कैलाश कश्यप, दिनेश पांडेय
संरक्षक – वरिष्ठ व्यापारी विवेक सिंह
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
ई–कॉमर्स और क्विक कॉमर्स से व्यापार प्रभावित – संजय गुप्ता
संजय गुप्ता ने बैठक में कहा कि विदेशी ई–कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियां पारंपरिक खुदरा व्यापार को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल
-
देश एवं प्रदेश में ई–कॉमर्स पॉलिसी
-
तथा रिटेल ट्रेड पॉलिसी
बनवाने की मांग को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।
व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों के लिए संगठन सदैव तत्पर
संजय गुप्ता ने कहा—
-
संगठन व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा हेतु हर समय तैयार है।
-
किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
संगठन हर समस्या के समाधान हेतु कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा।
-
व्यापारियों को राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी मुखर होना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पदाधिकारियों को सभी का सम्मान करना चाहिए, परंतु अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए और चापलूसी से दूर रहना चाहिए।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
मोहम्मद अफजल (प्रदेश कोषाध्यक्ष), अविनाश त्रिपाठी (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), शेखर श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष), मनीष पांडेय (ट्रांस गोमती प्रभारी), अनिरुद्ध निगम (ट्रांस गोमती अध्यक्ष), अमिताभ श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, दीपक सिंह चौहान, संतोष त्रिपाठी, आशीष शर्मा, मंगलेश शुक्ला और शरद अग्रवाल सहित कई व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
