सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 600 विद्यार्थियों ने सीखे सड़क सुरक्षा के नियम

Traffic awareness program at St. Clair's Convent School, 600 students learned road safety rules
 
dfgsdf

ब्यूरो चीफ आर. एल. पाण्डेय

लखनऊ। सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल, लखनऊ में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, दुबग्गा के उपनिरीक्षक देवेश शाही और सुमित मिश्रा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, गति सीमा तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया।

fgjgh

स्कूल वैन का भी किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की वैनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन चालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने और जांच के समय उन्हें उपलब्ध कराने की सलाह दी। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

zvdf

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के आयोजन और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस, उपनिरीक्षक देवेश शाही और सुमित मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

संदेश: “आज यातायात नियमों का पालन करें – हर दिन सुरक्षित रहें।”

Tags