नागरिक सुरक्षा के नवनियुक्त वार्डेनों का प्रशिक्षण संपन्न (फायर फाइटिंग में भी हुए एक्सपर्ट)

Training of newly appointed wardens of Civil Defence completed
(They also became experts in fire fighting)
 
Training of newly appointed wardens of Civil Defence completed (They also became experts in fire fighting)
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।  नागरिक सुरक्षा कोर लखनऊ के प्रखंड राजाजीपुरम, लोहियानगर, हजरतगंज, आलमबाग, गोमतीनगर, के नवनियुक्त वार्डेनो को नागरिक सुरक्षा के बेसिक कोर्स की ट्रेनिंग प्रदान की गई। वार्डेनो को प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा के कर कमलों से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


       लखनऊ सिविल डिफेंस में गत दिनों कई वार्डेनो की नई भर्ती हुई थी। भर्ती के उपरांत वार्डेनों को बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होता है। जिसके उपरांत वो क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करना प्रारंभ करते है। इसी के मद्देनजर उपनियंत्रक अनिता प्रताप के आदेशानुसार नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र पर सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा, ऋषि कुमार के द्वारा प्रखंड राजाजीपुरम, गोमतीनगर, आलमबाग, हजरतगंज, में नवनियुक्त वार्डेनों का आधारभूत प्रशिक्षण चलाया गया। जिसमे वार्डेनो के कार्यों और उनके दायित्वों के साथ साथ सिविल डिफेंस के महत्व और उसके इतिहास से अवगत कराया गया। तत्पश्चात छोटी आग पर काबू करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर अभ्यास कराया गया। जिसमें सभी ने बहुत ही गंभीरता के साथ भाग लिया।


        सहायक उपनियंत्रक रेखा पांडेय, ममता रानी व मुकेश कुमार ने भी वार्डेनो को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से रामगोपाल सिंह, मुकेश कुमार निगम, नफीस अहमद, राजेश कुमार शुक्ला, रेखा मिश्रा, सोनम सिंह, संतोष वाजपेई, अमान खान, प्राची गुप्ता, विष्णु कुमार, जितेन्द्र कुमार अरोड़ा, विनय कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, सचिन कुमार कश्यप, अश्वनी त्रिवेदी, रजत राजपूत, कुलदीप रावत, अमित मिश्रा, अजितेश बहादुर, राघवेन्द्र कुमार मिश्रा, सचिन कुमार सक्सेना, अखिलेश गुप्ता, संजय वर्मा, पंकज मिश्रा, आशीष कुमार, सज्जन अली, अखिलेश कुमार वर्मा, शाज़िया, देवव्रत यादव, अमीर अब्बास, केदारनाथ यादव, शिवांश तीव्र, रोहित जयसवाल, जुनैद अब्बासी, परवीन, बृजेश सिंह चौहान, अशोक कुमार मिश्रा, सचिन नागर, आनंद कुमार सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अभिताभ कुमार राय, अरुण कुमार त्यागी, आलोक अग्रवाल, मोहम्मद मुईद, अवनीश दीक्षित, हरि राम आदि वार्डेन मौजूद रहें।

Tags