प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Training program organized regarding Pradhan Mantri Awas and Kisan Samman Nidhi.
 
drtyrt
लखनऊ। एकता शक्ति कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित एफओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुसैनगंज स्थित होटल दिलीप में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ फील्ड स्तर पर कार्य करने की प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद चौरसिया, ब्रांच मैनेजर राजेश राज और ट्रेनर विकास कुमार ने कर्मचारियों को योजनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान लाभार्थियों से संवाद, योजनाओं से संबंधित जानकारी जुटाने और फील्ड में कार्य को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

srte

वक्ताओं ने कर्मचारियों को योजनाओं की प्रक्रिया को समझने के साथ ही फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे योजनाओं से संबंधित जानकारी लाभार्थियों तक सही और स्पष्ट तरीके से पहुंचाएं।

eryer

कार्यक्रम में प्रिया गुप्ता, ए.पी. पटेल, विनीता मौर्य, प्रीति पटेल और साधना राजपूत सहित कंपनी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रधानमंत्री आवास तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से जुड़े फील्ड कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

Tags