टीकाकरण उत्सव अभियान को प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Training workshop organized to make vaccination festival campaign effective
 
Training workshop organized to make vaccination festival campaign effective
बलरामपुर। टीकाकरण कवरेज को मजबूत करने और अभियान को अधिक परिणामदायी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने शहर के एक स्थानीय होटल में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें चिकित्सा अधिकारी तथा टीकाकरण से जुड़े सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण उत्सव अभियान का प्रमुख लक्ष्य जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकों से वंचित न रह जाए।

giuiui

सीएमओ ने प्रतिभागियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों तक सही समय पर टीके पहुंचें और टीकाकरण सत्र उच्च गुणवत्ता के साथ आयोजित हों। उन्होंने मिस्ड चाइल्ड, माइग्रेटेड परिवारों और अनकवर्ड क्षेत्रों की पहचान पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।प्रशिक्षण में टीकाकरण की नवीन दिशा-निर्देश, सत्र की गुणवत्ता, कोल्ड-चेन प्रबंधन, रिपोर्टिंग प्रणाली, माइक्रोप्लानिंग और टीकाकरण के दौरान आने वाली सामान्य चुनौतियों व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में टीकाकरण उत्सव अभियान को ग्राम स्तर तक सुदृढ़ रूप से लागू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य टीमें घर-घर संपर्क, जागरूकता गतिविधियाँ और टीकाकरण के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

op[o

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।समापन पर सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने में सक्रिय योगदान दें।

Tags