देववन नक्षत्र वाटिका में महाशिवरात्रि पर बेल पौधारोपण
Vine plantation on Mahashivratri at Devvan Nakshatra Vatika
Sun, 15 Feb 2026
पवित्र पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर देववन नक्षत्र वाटिका में बेल के पौधों का विधिवत रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वामी के.के. जनार्दन नांबियार ने किया।
स्वामी जी ने कहा कि शिवरात्रि पर श्रद्धालु भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करते हैं, परंतु बहुत कम लोग बेल का पौधा लगाते हैं। पेड़ से बेलपत्र तोड़ने से उसकी ऊर्जा क्षीण होती है, जबकि पौधारोपण से भविष्य में वही वृक्ष ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने आग्रह किया कि बेलपत्र अर्पण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक बेल का पौधा अवश्य लगाए।
इस अवसर पर रिटायर्ड डीएफओ पी. एस. दुबे, मुकेशानंद, तेज कुमार मिश्रा, सोनी मिश्रा, नीलम सिंह, शशि निगम, संदीप शर्मा, प्रतिभा शाही, अर्चना शुक्ला, चित्रा सक्सेना सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे
