माता सावित्रीबाई फूले की जयंती पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह

माता सोनियाबाई फूले की जयंती पर आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह
 
Snsnn

दिनांक: जनवरी 2026  डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फूले जी की जयंती के अवसर पर बुद्ध मंदिर, मार्टिन पुरवा, हजरतगंज, लखनऊ में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माता सावित्रीबाई फूले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फूले जी का जन्म 03 जनवरी 1831 को नायगांव, जनपद सातारा, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम खांडोजी पाटिल तथा माता का नाम लक्ष्मीबाई था। उनका विवाह महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले से हुआ था।

उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फूले ने उस दौर में महिला शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। उन्होंने सर्व समाज की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं के लिए विद्यालयों एवं प्रौढ़ शिक्षा केंद्रों की स्थापना की, साथ ही महिला सेवा मंडल, शिशु हत्या प्रतिबंधक गृह जैसी संस्थाओं की भी नींव रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने काव्य फुले और सुबोध रत्नाकर जैसे प्रेरणादायी साहित्य की रचना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें माता सावित्रीबाई फूले जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सहित आशीष कुमार, कांति देवी, वंशिका गौतम, सनी कनौजिया, निहारिका, गरिमा गौतम, संजीता, अर्पिता, अभिनव चौधरी, सुरेंद्र कुमार, विजय लक्ष्मी गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags