हरदोई के वीर सपूत लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर, अशोक चक्र (मरणोपरांत) को श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरदोई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
 
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरदोई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
हरदोई। जनपद के ग्राम नीर के निवासी और भारतीय सेना की शान रहे लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर, अशोक चक्र (मरणोपरांत), ने 29 नवंबर 1994 को देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी अदम्य शौर्यता और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में उन्हें शांति काल के सर्वोच्च सैन्य अलंकरण अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
हर वर्ष 29 नवंबर को उनकी शहादत को नमन करने हेतु उनकी बटालियन 10 बिहार रेजिमेंट की सेना की टुकड़ी, जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित शहीद स्मारक पर पहुँचकर पुष्पाजलि अर्पित करती है। इसी क्रम में आज दिनांक 29 नवंबर, शनिवार को शहीद पार्क में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरदोई के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया।

Zbsnn

शहीद की बटालियन से आए सुबेदार रंजीत सिंह के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने नम आँखों से शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किए। शहीद अधिकारी की वीर नारी श्रीमती अचला सिंह गौर ने भी भावुक हृदय से पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, आप और हम चेतना मंच के पदाधिकारी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (अवध प्रांत) के सचिव राहुल सिंह फौजी, संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, अनेक पूर्व सैनिक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तथा नगरवासियों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद को विनम्रतापूर्वक नमन किया।
धन्यवाद।
जय हिन्द। जय भारत। 🇮🇳

Tags