कुशल प्रशासक बाबू कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Tributes paid to the able administrator Babu Kalyan Singh on his 94th birth anniversary
 
Tributes paid to the able administrator Babu Kalyan Singh on his 94th birth anniversary
लखनऊ।  राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी सत्ता को ठुकरा देने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कुशल प्रशासक स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की 94वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर हजारों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पुष्प अर्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के सहयोग से जिला लोधी राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि सभी के “बाबूजी” और गरीबों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने राम मंदिर के लिए सत्ता को भी ठोकर मार दी, जो उनके दृढ़ संकल्प और आस्था का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रतिमा पर छतरी लगाए जाने की घोषणा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व सांसद कौशल किशोर, विधायक योगेश शुक्ल, विधायक नीरज बोरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बाबू कल्याण सिंह के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

Tags