पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरव श्रीवास्तव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन सतीश उपाध्याय ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित और सामाजिक क्षेत्र में उमाशंकर सिंह द्वारा किए गए कार्य लोगों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, रमेश पांडेय, शंभूनाथ वर्मा, सुधीर सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जय प्रकाश वर्मा, रतसर चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, गजेंद्र सिंह, शाहनवाज खान, मुन्ना चौरसिया, अंजनी गुप्ता, शमीम अंसारी भोला और सोनू गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। सभी ने पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
