गांधी और शास्त्री जयंती पर चित्रों पर माल्यार्पण कर किया नमन

Paid tribute by garlanding the portraits on Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti.
 
cv
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)। सुषमा देवी नई उम्मीद सेवा संस्थान के तत्वावधान में सहानुभूति समाचार पत्र के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान की ट्रस्ट अध्यक्ष सुषमा देवी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर सहानुभूति समाचार पत्र के प्रधान संपादक गिरीश चंद्र कुशवाहा, व्यवस्था अधिकारी नीरज रस्तोगी, अनुपम सिंह, मौनी कश्यप, रमेश चंद्र सिसोदिया ‘गुरुजी’, गरिमा सिंह, कविता निगम, बी. आर. सिंह, सुबोध श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Tags