कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, नागरिकों और पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध की वीरगाथा का उल्लेख करते हुए ब्रिगेडियर ने युवाओं से राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वीर नारियों हंसमुखी देवी, उमा देवी, शांति देवी, रामवती, कमला देवी और शशि देवी को सम्मानित किया गया। वहीं, कारगिल युद्ध में सहभागी रहे ऑनरेरी कैप्टन रवींद्र कुमार को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में लगभग 80 पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कारगिल युद्ध के इतिहास और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कन्नौज में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस (ECHS) सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है और इसे शीघ्र शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चंदेल, दीपेंद्र सिंह चौहान, शिव नारायण, अनंतराम, सूबेदार मेजर शंकर सिंह, वृजेंद्र सिंह, सूबेदार अनिल तोमर, सूबेदार प्रमोद कुमार, अजय कुमार सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
