महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कौशल विकास मिशन मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह

Tribute ceremony at Skill Development Mission Headquarters on Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Jayanti

 
Tribute ceremony at Skill Development Mission Headquarters on Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Jayanti
लखनऊ,  अक्टूबर 2025  :  उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे के मार्गदर्शन में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मिशन मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान "रघुपति राघव राजा राम" की सामूहिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मिशन के सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह और आशीष कुमार ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा पर आधारित जीवन दर्शन तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और उनके प्रेरक नारे "जय जवान, जय किसान" की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

Tags