तुलसीपुर: सहकारी गन्ना विकास समिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी धरोहर: प्रदीप सिंह
उपस्थित जनसमूह और समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बदलते मौसम चक्र और वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद अनिवार्य है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से जिम्मेदारी उठाने की अपील करते हुए कहा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। हमारा दायित्व सिर्फ पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जब तक वह एक मजबूत वृक्ष न बन जाए, तब तक उसकी पूरी देखभाल भी करनी चाहिए। वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी और अमूल्य धरोहर हैं, इन्हें बचाना और बढ़ाना हम सभी की सामूहिक व नैतिक जिम्मेदारी है।

वृक्षारोपण महज औपचारिकता नहीं, हमारा परम दायित्व
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को हमें केवल एक सरकारी या संस्थागत औपचारिकता नहीं मानना चाहिए, बल्कि यह प्रकृति और धरती मां के प्रति हमारा एक परम दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे कल पर्यावरण को शुद्ध करने और ऑक्सीजन के स्तर को सुधारने में मददगार साबित होंगे।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
समिति के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस अभियान के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का पालन करते हुए समिति के तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के समस्त सम्मानित अधिकारी, कर्मचारी और प्रगतिशील किसान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
