आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बदशाह नगर की दो एनसीसी कैडेट्स का IGC TSC Girls 2026 के लिए चयन

Two NCC cadets from Arya Kanya Pathshala Inter College, Badshah Nagar, selected for IGC TSC Girls 2026.
 
gu8
लखनऊ। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बदशाह नगर के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय की 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की दो कैडेट्स मुस्कान मौर्य और हिमानी का चयन IGC TSC Girls 2026 में फायरिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

दोनों कैडेट्स ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल हैव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी।

huiou

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव तथा प्राधिकृत नियंत्रक एवं मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय की सीटीओ (CTO) शिवानी पांडे ने भी दोनों कैडेट्स की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहयोग के कारण ही छात्राएं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंच सकी हैं।

Tags