दो बहनों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, कक्षा में प्रथम आकर रचा नया इतिहास
लखनऊ। Lucknow के Central Academy Jankipuram Extension में अध्ययनरत दो प्रतिभाशाली बहनों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Vaishnavi Raj Tiwari ने कुछ दिन पहले अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबको गौरवान्वित किया था। अब उनकी छोटी बहन Eva Raj Tiwari ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.92 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Eva Raj Tiwari की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं Ladies Academy के प्रबंध निदेशक Vipin Gupta ने भी शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ईवा पिछले पांच वर्षों से संगीत एकेडमी में भी लगातार टॉपर रही हैं।

दोनों बहनों के पिता Raj Tiwari पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, Indian Air Force Association के वरिष्ठ विधिक सलाहकार तथा मानवाधिकार कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनकी माता Priya Tiwari Rameshwaram International Academy में हिंदी की अध्यापिका हैं। परिवार की शैक्षिक और प्रेरणादायक पृष्ठभूमि भी उल्लेखनीय है। उनकी दादी पूर्व उप-प्रधानाचार्या रह चुकी हैं, जबकि दादाजी Indian Army में सेवा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहे हैं।

भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर Eva Raj Tiwari ने कहा कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, ताकि देश की सेवा कर सकें और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में योगदान दे सकें। Nonapar Village से जुड़ी इन दोनों बहनों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
