फाइनल मुकाबले में दिखीं दो अजीब घटनाएँ, खेल भावना पर उठे सवाल

Two strange incidents were witnessed in the final match, raising questions about the spirit of the game.
 
Two strange incidents were witnessed in the final match, raising questions about the spirit of the game.
India vs New Zealand, Final  फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में दो ऐसी घटनाएँ देखने को मिलीं, जिन्होंने खेल भावना पर सवाल खड़े कर दिए। क्रिकेट को “जेंटलमैन गेम” कहा जाता है, इसलिए खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों से संयम और सम्मान की अपेक्षा की जाती है।

पहली घटना न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज Lockie Ferguson से जुड़ी रही। उनका दिन बेहद खराब रहा और उन्होंने दो ओवर में 48 रन खर्च कर दिए। इसके बाद कप्तान Mitchell Santner ने उन्हें आगे ओवर नहीं दिया। इस दौरान कुछ भारतीय दर्शक “लॉकी-लॉकी” चिल्लाकर उनका मजाक उड़ाते नजर आए। खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और ऐसे समय में किसी खिलाड़ी का उपहास करना खेल भावना के अनुरूप नहीं माना जाता।

दूसरी घटना भारतीय गेंदबाज Arshdeep Singh और न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज Daryl Mitchell के बीच देखने को मिली।
Zbbsb
अर्शदीप की गेंद पर मिचेल ने सामने की ओर शॉट खेला और क्रीज में ही खड़े रहे। इसी दौरान अर्शदीप ने गेंद उठाकर थ्रो किया, जो मिचेल के पैर पर लग गया। इससे मिचेल नाराज दिखाई दिए और मैदान पर थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। अर्शदीप का रवैया भी कुछ लोगों को आक्रामक लगा, जो क्रिकेट की भावना के अनुकूल नहीं माना गया।
दरअसल New Zealand national cricket team और South Africa national cricket team जैसी टीमें भारत को अपने दूसरे घर की तरह मानती हैं। ऐसे में खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सम्मान और खेल भावना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Tags