तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

A speeding car crushed two bike riders, killing them on the spot.
 
D.. s. s

गड़वार (बलिया):  थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के समीप मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

S  s s

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह गांव निवासी प्रमोद कुमार राय (पुत्र रामसिंगार राय) और अनंत राय (पुत्र अवधेश राय) मंगलवार देर रात चितबड़ागांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे फेफना–गड़वार मार्ग पर स्थित चांदपुर चट्टी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

D d d

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक दूर-दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
Znznnsnsn
घटना की सूचना राहगीरों द्वारा गड़वार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। क्षतिग्रस्त बाइक और कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags