दो दिवसीय स्टेट रोलबॉल प्रतियोगिता शुरू, लखनऊ का मिलाजुला प्रदर्शन

Two-day state Rollball competition begins; Lucknow puts up a mixed performance.
 
bwbw
ब्यूरो चीफ आर. एल. पाण्डेय
लखनऊ। चौक स्टेडियम में दो दिवसीय 17वीं जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैम्पियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

उद्घाटन के दौरान पवन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों और रेफरी से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेलों का महत्व लगातार बढ़ रहा है और खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। खेल कोटे के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में अवसर भी मिल रहे हैं।

dndn


उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न नगरों की कुल 25 टीमें बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने मैदान पर तेज गति, संतुलन और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया। लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि लखनऊ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग चरण के अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, लखनऊ के अन्य मुकाबलों में प्रदर्शन मिलाजुला रहा।


इस अवसर पर चौक स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी मशर्रत खां, लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव मंजू श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. अभय, आदित्य बाजपेयी, प्रकाश मिश्रा, सविता सिंह, सुनील शुक्ला, प्रशांत पाण्डेय, सिराज अहमद, रणविजय त्रिपाठी, राजेश कुमार सिंह, मनीष वर्मा, रामगोपाल और अनंत सिंह तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Tags