महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा कानूनों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Two-day workshop on laws for the protection of women and children organised
 
Two-day workshop on laws for the protection of women and children organised
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।
स्किलफुल लर्निंग द्वारा City Academy Law College, Chinhat में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा कानूनों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम निदेशक डॉ. ऐश्वर्या सिंह एवं प्राचार्य डॉ. वी. के. बाजपेयी, डॉ. आजाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शैक्षणिक सहयोग विधि विभागाध्यक्ष विवेक शुक्ला एवं अरुण कुमार पाल (एलबीएस लॉ कॉलेज) द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यशाला का समन्वयन निवेदिता सिंह, सहायक प्राध्यापक, विधि संकाय द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्वेता त्रिवेदी (भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ), रविकेश मौर्य (पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर), सहायक प्राध्यापक मंजूषा तिवारी (डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय) एवं डॉ. दीक्षा मिश्रा द्वारा व्याख्यान दिए गए।
कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिसमें छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही।

Tags