U 18 Hockey Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के मैदान पर चटाई धूल; आखिरी क्वार्टर में पासा पलट फाइनल में बनाई जगह

U-18 Hockey Asia Cup: India trounces Pakistan on the hockey field; turns the tide in the final quarter to secure a spot in the final.

Pure grit. Pure belief. Pure celebration.

The emotions say it all as India storms into the Men's U18 Asia Cup 2026 Final with a thrilling 5-3 comeback win over Pakistan.

Next stop: Japan. June 6.@airnewsalerts @Media_SAI @kheloindia @TheHockeyIndia pic.twitter.com/9jLgAhD2R9
— Dept of Sports, Govt of India (@IndiaSports) June 5, 2026

भारतीय पुरुष हॉकी अंडर-18 टीम ने एशिया कप 2026 में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखते हुए इतिहास रच दिया है। कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने धुर-विरोधी पाकिस्तान को 5-3 के अंतर से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया है, जहां अब खिताब के लिए उसकी भिड़ंत जापान से होगी।

इस मुकाबले की रोमांचक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच के तीसरे क्वार्टर तक भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। लेकिन आखिरी क्वार्टर में भारतीय जांबाजों ने ऐसा पलटवार किया कि पाकिस्तानी टीम चारों खाने चित हो गई।

क्वार्टर दर क्वार्टर रोमांच: जब पाकिस्तान ने बनाई थी बढ़त

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी खेल के मैदान पर टक्कर होती है, रोमांच अपनी चरम सीमा पर होता है। इस मैच में भी पल-पल पर पासा बदलता रहा:

• पहला क्वार्टर (भारत 1-0): खेल के 12वें मिनट में भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे स्टार खिलाड़ी पूर्ति आशीष तानी ने बिना कोई गलती किए गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई।

• दूसरा क्वार्टर (पाकिस्तान की वापसी, 1-1): दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने आक्रामक खेल दिखाया और 27वें मिनट में अदील ने गोल दागकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

• तीसरा क्वार्टर (पाकिस्तान 3-2 से आगे): तीसरे क्वार्टर में खेल बेहद आक्रामक हो गया। 35वें मिनट में भारत के अली शाहरुख ने शानदार गोल कर टीम को 2-1 से आगे किया, लेकिन तुरंत बाद पाकिस्तान के मुहम्मद फरहान असलम ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद 42वें मिनट में पाकिस्तान के उजैर अहमद ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया।

आशीष तानी बने महानायक, पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

जब ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से फिसल रहा है, तब मैदान पर आशीष तानी नाम का तूफान आया। आखिरी क्वार्टर में आशीष ने अकेले दम पर पाकिस्तानी डिफेंस की धज्जियां उड़ा दीं:

1. 49वां मिनट: आशीष ने एक बेहतरीन मैदानी गोल दागकर भारत को 3-3 की बराबरी पर लाया।

2. 53वां मिनट: दबाव को भांपते हुए आशीष ने एक और गोल दागा और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी।

3. 56वां मिनट: मैच खत्म होने से ठीक पहले आशीष ने अपना चौथा गोल करते हुए पाकिस्तान की हार पर अंतिम मुहर लगा दी और स्कोर 5-3 कर दिया।

मुकाबले में अकेले चार गोल दागने वाले पूर्ति आशीष तानी भारतीय जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

तीसरी बार खिताब जीतने पर होगी भारत की नजर

पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय अंडर-18 टीम अब 6 जून (आज) को होने वाले खिताबी मुकाबले में मेजबान जापान से लोहा लेगी। भारतीय टीम ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2001 और 2016 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस को पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार खिताबी हैट्रिक पूरी करेगी।

Tags