मिशन शक्ति: पूरेतिलकराम में महिलाओं और बालिकाओं को मिली सुरक्षा व स्वावलंबन की सीख

  • मिशन शक्ति: पूरेतिलकराम में महिलाओं और बालिकाओं को मिली सुरक्षा व स्वावलंबन की सीख

  • लालगंज में मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा और शिक्षा पर दिया गया जोर

  • ग्रामसभा पूरेतिलकराम में महिला जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को भी मिला सम्मान

  • थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और प्रधान प्रमोद ने महिलाओं को दिलाया जागरूकता का संदेश

  • छेड़खानी से साइबर सुरक्षा तक, मिशन शक्ति के तहत दी गई जरूरी जानकारी

 
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी गई सीख

लालगंज, प्रमोद प्रधान  :  महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियानके तहत ग्रामसभा पूरेतिलकराम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी लालगंज प्रदीप कुमार और ग्राम प्रधान प्रमोद प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी गई सीख

इस दौरान गांव की महिलाओं और बालिकाओं को छेड़खानी, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से बताया गया कि किस प्रकार महिलाएं और बालिकाएं किसी भी तरह की हिंसा या अपराध से बचाव कर सकती हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद कैसे प्राप्त कर सकती हैं।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी गई सीख

ग्राम प्रधान प्रमोद प्रधान ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने बालिकाओं को न सिर्फ जागरूक रहने की सलाह दी बल्कि कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान प्रमोद के द्वारा   बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी गई सीख

Tags