विधायक चन्द्रभानु पासवान के नेतृत्व में रौनाही टोल प्लाजा पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत

Historical reception of State President Pankaj Chaudhary at Raunahi Toll Plaza under the leadership of MLA Chandrabhanu Paswan
 
विधायक चन्द्रभानु पासवान के नेतृत्व में रौनाही टोल प्लाजा पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत
अयोध्या।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री पंकज चौधरी का पहला अयोध्या आगमन ऐतिहासिक और भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रौनाही टोल प्लाजा पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र भगवामय वातावरण में सराबोर नजर आया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक श्री चन्द्रभानु पासवान ने किया। उन्होंने अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रौनाही टोल प्लाजा पर 501 किलो पुष्पों की वर्षा कर श्री पंकज चौधरी का भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं तथा हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।

ghkui

इसके पश्चात विधायक चन्द्रभानु पासवान लगभग 500 वाहनों के विशाल काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी को लेकर अयोध्या में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।

hiouiui

स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिंह, सम्भू सिंह, महंत राजूदास, इमरान खान, अरविंद कुमार, अशोक कसौधन सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कुल मिलाकर, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का यह प्रथम अयोध्या दौरा संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला साबित हुआ।

Tags