सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष (SC विभाग) राजेंद्र पाल गौतम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Hardoi: Under the leadership of Surendra Kumar, the birthday of Congress National President (SC Department), Rajendra Pal Gautam, was celebrated with great enthusiasm.
 
NJIU
हरदोई: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का जन्मदिवस बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकही में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस (SC विभाग) के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया।

सामाजिक न्याय के संघर्ष को दी गई मजबूती

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र कुमार ने राजेंद्र पाल गौतम के व्यक्तित्व और उनके राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा राजेंद्र पाल गौतम जी पेशे से एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और उन्होंने दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला है। वे सीमापुरी विधानसभा से विधायक के रूप में जनसेवा कर चुके हैं और आज पूरे देश में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर व मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।"

TYUT7

राहुल गांधी के कारवां को मिल रही ताकत

सुरेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि राजेंद्र पाल गौतम आज देशभर में घूम-घूम कर सामाजिक न्याय की अलख जगा रहे हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति विभाग पूरे उत्तर प्रदेश सहित देश भर में वंचितों की आवाज बन रहा है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गईं और लोगों को मिठाई वितरित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:

  • शेषराम, शाहिद अली, देवेंद्र कुमार गौतम और राकेश सिंह।

  • प्रदीप कुमार, रामलोटन, अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार और संतोष सिंह।

  • कृष्णा वर्मा, आदित्य सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता।

Tags