एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न, 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मुख्य परीक्षा से पहले आयोजित दो दिवसीय परीक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

 
एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न, 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्नातक पांचवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा से पहले आयोजित दो दिवसीय आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों के 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के पैटर्न को समझने और उसमें सामने आई कमियों को दूर करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि इस परीक्षा के अनुभव का उपयोग विद्यार्थी आगामी मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए करें।

सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि 4 नवंबर को प्रथम पाली में शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, बीकॉम, बीबीए और बीसीए की परीक्षाएं आयोजित की गईं। वहीं, द्वितीय पाली में इतिहास, हिंदी, कंप्यूटर साइंस, सीड टेक्नोलॉजी और प्राणि विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। महाविद्यालय में आयोजित इस आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा से पहले अपनी तैयारी परखने और विषयवार कमियों को सुधारने का अवसर प्रदान करना रहा।

Tags