Unique Birthday: चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रा ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 'मैंगो पार्टी' के साथ दिया सेहत का बड़ा संदेश
लखनऊ से उत्तराखंड पहुंचा 'अंबेडकर जी की तस्वीर' और आम की पेटी का अनोखा गिफ्ट
राजधानी लखनऊ के निवासी, समाजसेवी पत्रकार एवं पूर्व लेखाधिकारी (पिता) प्राग दत्त ने अपनी बेटी डॉ. इंद्रा के लिए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर (किच्छा) स्थित उनके आवास पर डॉ. भानु प्रताप सिंह पेले के माध्यम से एक बेहद खास और विचारशील बर्थडे गिफ्ट भेजा।
इस अनोखे उपहार पैक में शामिल था:
-
प्रेरणादायी प्रतीक: संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक बेहद सुंदर तस्वीर।
-
ज्ञान का उपहार: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित राज्य सरकार के 12 वर्षों के विकास व जन कल्याण पर आधारित पुस्तक 'उत्तर प्रदेश वार्षिकी'।
-
लखनवी स्वाद: लखनऊ की शान माने जाने वाले दशहरी, चौसा, लखनुआ, सफेदा आम और लीची की एक पूरी पेटी।
इस खास मौके पर जहां लखनऊ में उपस्थित लोगों ने सूजी के हलवे (केक) का आनंद लिया और 'मैंगो पार्टी' में आमों का स्वाद चखा, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में नैनीताल के पास भुजिया घाट गांव में डॉ. इंद्रा के दोस्तों और परिजनों ने एक 'गेट-टुगेदर' (Meet-Together) आयोजित कर उन्हें बधाई दी।
डॉ. इंद्रा की सलाह: "हेल्थ इज़ वेल्थ", बरसात में दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचें
जन्मदिन की बधाइयों के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रा ने "हेल्थ इज़ वेल्थ: स्वस्थ रहें और मस्त रहें" का नारा दिया। उन्होंने मानसून (बरसात के सीजन) को देखते हुए आम जनता के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण हेल्थ एडवाइजरी (स्वास्थ्य सलाह) जारी की।
डॉ. इंद्रा ने सचेत करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव और दूषित पानी के सेवन से बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों के कारण कई खतरनाक जल-जनित (Water-borne) बीमारियां फैलती हैं।
इन बीमारियों से रहें सावधान:
-
टाइफाइड और डायरिया
-
हेपेटाइटिस ए और पीलिया (Jaundice)
-
गैस्ट्रोएन्टराइटिस (Gastroenteritis)
उन्होंने अपील की कि इन बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पानी उबालकर पिएं और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। यदि परिवार में कोई बीमार पड़ता है, तो घरेलू नुस्खों में समय गंवाने के बजाय तुरंत योग्य चिकित्सक से मिलकर समुचित इलाज शुरू कराएं।
इन गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
इस शुभ अवसर पर भारत सरकार के सहायक निदेशक प्रतीक कटारिया, डॉ. ऋतिक कटारिया (एमएस), पूर्व सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. गायत्री दत्त, डॉ. लिपाक्षी, इंजीनियर अभिषेक, इंजीनियर सुनील, इंजीनियर रवि, इंजीनियर अनु दत्त, योशिता दत्त, प्रोफेसर डॉ. प्रांजलि दत्त खन्ना, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रेखा रानी, पूर्व उपनिदेशक (सूचना) प्रमोद कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा, समाजसेवी आरती और इंजीनियर संजय सहित कई गणमान्य नागरिकों ने डॉ. इंद्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इससे पूर्व कार्यक्रम में महामानव गौतम बुद्ध, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और परिवार के दिवंगत पूर्वजों (माता गायत्री देवी, माता संतरा जी, माता कैलाशपति, डॉ. हितेश कुमार और बाबा इतवारी लाल) की स्मृतियों को नमन करते हुए उनकी याद में भी पौधारोपण किया गया।
