एलपीजी गैस सिलेंडर संकट पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मानवीय पहल
United Industry Trade Board's humanitarian initiative on LPG gas cylinder crisis
Mon, 30 Mar 2026
लखनऊ, 30 मार्च 2026।संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ पारा, कानपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी के कार्यालय पर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर न मिलने की गंभीर समस्या उठाई। लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण कई परिवारों के सामने भोजन बनाने का संकट खड़ा हो गया है
समस्या की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए संगठन के पदाधिकारियों के घरों से गैस सिलेंडर मंगवाकर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था करवाई। संगठन की इस त्वरित पहल से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली और लोगों ने संगठन के प्रयास की सराहना की।
इस दौरान सहयोगी नितिन सचान, धर्मराज यादव, राम प्रकाश यादव, हंसखेड़ा अध्यक्ष चंद्रभान यादव, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, संजीव गंगवार, नमन बाजपेई, करुणेश प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार जुटे रहे।
प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे तक लगातार पहुंचाया जा रहा है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल क्षेत्रवासियों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।
