उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में यूनाइटेड रियल मास्टर ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन

United Real Master Taekwondo Academy's Spectacular Performance at the Uttar Pradesh Open State Taekwondo Championship 2026
 
jopio
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में United Real Master Taekwondo Academy के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अकादमी और लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया।

iii

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आज सृष्टि अपार्टमेंट में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी व ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला खेल है। आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।" — विवेक शर्मा (मुख्य अतिथि)888यह शानदार सफलता अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक मास्टर अंशुमन मुखर्जी (4th Dan Black Belt, Kukkiwon South Korea) एवं मास्टर अजीत द्विवेदी (4th Dan Black Belt, Kukkiwon South Korea) के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई है।

🏆 विजेता खिलाड़ियों की सूची

1. फ्रेशर कैटेगरी (क्योरुगी - फाइट)

  • वैभवी विश्वकर्मा – कैडेट (गोल्ड मेडल)

  • विश्वु विश्वकर्मा – सब-जूनियर (सिल्वर मेडल)

  • विभोर – सब-जूनियर (ब्रॉन्ज मेडल)

  • दिविशा पांडेय – सब-जूनियर (ब्रॉन्ज मेडल)

  • त्रिशिका – सब-जूनियर (ब्रॉन्ज मेडल)

  • आरव सिंह – कैडेट (ब्रॉन्ज मेडल)

  • श्रीषा तिवारी – सब-जूनियर (ब्रॉन्ज मेडल)

000

2. ऑफिशियल कैटेगरी

  • अद्विका अग्रहरी – सब-जूनियर (पूमसे - गोल्ड मेडल)

  • शिव्यांश शर्मा – कैडेट (पूमसे - गोल्ड मेडल) & कैडेट (क्योरुगी - ब्रॉन्ज मेडल)

  • रिद्धिमा मेर – सब-जूनियर (क्योरुगी - गोल्ड मेडल) & सब-जूनियर (पूमसे - ब्रॉन्ज मेडल)

  • पावनी मुखर्जी – जूनियर (पूमसे - सियोल/सिल्वर मेडल)

  • अमायरा सौजना – सब-जूनियर (पूमसे - सिल्वर मेडल) & सब-जूनियर (क्योरुगी - ब्रॉन्ज मेडल)

fuyft

🏅 1st ATA Open State Taekwondo Championship 2026 में भी लहराया परचम

इसके अतिरिक्त 9 एवं 10 मई 2026 को नेहरू युवा केन्द्र में आयोजित 1st ATA Open State Taekwondo Championship में भी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित पदक अपने नाम किए:

  • पावनी मुखर्जी – जूनियर पूमसे (गोल्ड मेडल)

  • शिव्यांश शर्मा – कैडेट पूमसे (गोल्ड मेडल) & कैडेट क्योरुगी (सिल्वर मेडल)

  • यश राज गुप्ता – सीनियर पूमसे (गोल्ड मेडल)

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा अकादमी द्वारा बच्चों को निरंतर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।

Tags