UP Assistant Professor: सहायक आचार्य भर्ती के इंटरव्यू 21 जुलाई से शुरू, आयोग ने जारी किया विषयवार पूरा शेड्यूल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के तहत सरकारी असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत होने वाले साक्षात्कारों (Interviews) का विस्तृत टाइम-टेबल घोषित कर दिया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सोमवार को जानकारी दी कि कुल 33 विषयों के 910 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया आगामी 21 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस दौरान लिखित परीक्षा में पास हुए कुल 3155 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विषयवार साक्षात्कार का पूरा शेड्यूल (Interview Schedule)
आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग विषयों के इंटरव्यू निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे:
जुलाई 2026 का शेड्यूल:
-
21 जुलाई (मंगलवार): अर्थशास्त्र
-
22 जुलाई (बुधवार): वनस्पति विज्ञान (Botany) एवं दर्शनशास्त्र
-
23 जुलाई (गुरुवार): रसायन विज्ञान (Chemistry)
-
24 जुलाई (शुक्रवार): अंग्रेजी
-
28 जुलाई (मंगलवार): कृषि अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान (Anthropology) एवं भूगोल
-
29 जुलाई (बुधवार): भौतिक विज्ञान (Physics) एवं मनोविज्ञान (Psychology)
-
30 जुलाई (गुरुवार): चित्रकला, संस्कृत एवं उर्दू
-
31 जुलाई (शुक्रवार): प्राचीन इतिहास, सैन्य विज्ञान एवं संगीत गायन
अगस्त 2026 का शेड्यूल:
-
04 अगस्त (मंगलवार): शिक्षाशास्त्र एवं इतिहास
-
05 अगस्त (बुधवार): पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, संगीत तबला, शारीरिक शिक्षा एवं जंतु विज्ञान (Zoology)
-
06 अगस्त (गुरुवार): विधि (Law) एवं राजनीति विज्ञान (Political Science)
-
07 अगस्त (शुक्रवार): हिंदी और गणित
-
11 अगस्त (मंगलवार): हिंदी (शेष अभ्यर्थी)
-
12 अगस्त (बुधवार): एशियन कल्चर, उद्यान विज्ञान (Horticulture), संगीत सितार, समाजशास्त्र एवं सांख्यिकी (Statistics)
-
13 अगस्त (गुरुवार): वाणिज्य (Commerce) एवं गृह विज्ञान (Home Science)
आज से डाउनलोड करें इंटरव्यू लेटर
लिखित परीक्षा में सफल घोषित हुए उम्मीदवार आज से ही आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
वेबसाइट: www.upessc.up.gov.in
-
नोट: वेबसाइट पर पत्र डाउनलोड करने के साथ-साथ साक्षात्कार से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और जरूरी अनुदेश भी अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका प्रोविजनल रिजल्ट (औपबन्धिक परिणाम) 9 जून 2026 को जारी हुआ था।
कोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी भर्ती
आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में यह साफ कर दिया है कि यह पूरी साक्षात्कार प्रक्रिया माननीय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। यह भर्ती विशेष अपील संख्या-368/2026 (हरविंदर सिंह व अन्य बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य) में 17 अप्रैल 2026 को पारित आदेश और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष अनुज्ञा याचिका डायरी संख्या-23758/2026 (धीरज चंदानी एवं उ0प्र0 राज्य व अन्य) में 25 मई 2026 को आए आदेश के आखिरी फैसले पर टिकी हुई है।
