यू पी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026: ‘विज्ञान चेतना हेल्पलाइन’ 17 फरवरी को खुलेगी, छात्रों को मिलेगा परीक्षा भय से मुक्ति का मार्गदर्शन

UP Board High School Exam 2026: 'Vigyan Chetna Helpline' to open on February 17, students will get guidance to overcome exam fear
 
यू पी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026: ‘विज्ञान चेतना हेल्पलाइन’ 17 फरवरी को खुलेगी, छात्रों को मिलेगा परीक्षा भय से मुक्ति का मार्गदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में रहने वाले तनाव और भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से विज्ञान चेतना हेल्पलाइन का संचालन 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व एवं मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में यह हेल्पलाइन संचालित होगी।

परीक्षा भय दूर करना मुख्य उद्देश्य

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चूंकि हाईस्कूल के छात्र पहली बार बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, इसलिए उनमें स्वाभाविक रूप से परीक्षा को लेकर भय रहता है। विज्ञान चेतना हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भयमुक्त करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और विज्ञान, गणित, अंग्रेजी व सामाजिक विषयों में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए उपयोगी टिप्स देना है।

समय और संपर्क विवरण

यू पी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी
दिनांक: 17 फरवरी 2026 (मंगलवार)
समय: दोपहर 3:30 बजे से अपरान्ह 5:30 बजे तक
(केवल एक दिन, मात्र 2 घंटे के लिए)
हेल्पलाइन नंबर: 9415664679

इस दौरान छात्र अपने विषयों से संबंधित शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों से सीधे प्राप्त कर सकेंगे।

विशेषज्ञों की टीम

विज्ञान विषय:

  • रोहित कुमार – कुम्हरावां इंटर कॉलेज, लखनऊ

  • अतेन्द्र कुमार सिंह – आर.बी.एस.बी. सिंह इंटर कॉलेज, कमलापुर, सीतापुर

गणित:

  • आयुष्मान द्विवेदी – राजकीय हाईस्कूल, रसूलपुर सादात, लखनऊ

अंग्रेजी:

  • राजश्री खन्ना – आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बादशाहनगर, लखनऊ

अभिलेखीकरण:

  • पवन कुमार तिवारी – कुम्हरावां इंटर कॉलेज, लखनऊ

डॉ. दिनेश कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और बिना किसी संकोच के हेल्पलाइन पर कॉल कर परीक्षा की बेहतर तैयारी करें।

Tags