यू पी बोर्ड इण्टरमीडिएट विज्ञान चेतना हेल्पलाइन आज
लखनऊ। यू पी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन आज, 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को खोली जा रही है। यह हेल्पलाइन संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व एवं मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में संचालित की जा रही है।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यू पी बोर्ड इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को उनके मुख्य विषय—गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी—में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आवश्यक टिप्स देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने हेतु विषय विशेषज्ञों की टीम हेल्पलाइन पर उपलब्ध रहेगी।
हेल्पलाइन का शुभारम्भ आज संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा किया जाएगा।मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी एवं विज्ञान चेतना हेल्पलाइन के निर्देशक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यू पी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी आज 16 फरवरी 2026 को अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक (केवल एक दिन, दो घंटे) विज्ञान चेतना हेल्पलाइन नम्बर 9415664679 पर कॉल कर अपने विषयों से संबंधित शंकाओं का समाधान एवं अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन ले सकते हैं।
विज्ञान चेतना हेल्पलाइन-2026 में उपस्थित विषय विशेषज्ञ
-
रसायन विज्ञान – डॉ. दिनेश कुमार, विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल
-
भौतिक विज्ञान – सौरभ प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, निशातगंज, लखनऊ
-
जीव विज्ञान – सुश्री दीप्ति विश्वकर्मा, प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरोसा भरोसा, लखनऊ
-
गणित – पवन कुमार तिवारी, कुम्हरावां इंटर कॉलेज, लखनऊ
-
अंग्रेजी – वंदना तिवारी, प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरोसा भरोसा, लखनऊ
डॉ. दिनेश कुमार ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और हेल्पलाइन पर संपर्क कर परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
