UP Budget 2026 Primary Education: योगी सरकार का प्राथमिक शिक्षा पर बड़ा फोकस, अनुपूरक बजट में 351.25 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान

UP Budget 2026 – Primary Education: Yogi government places major focus on primary education; provision of over ₹351.25 crore made in the supplementary budget.
 
UP Budget 2026 Primary Education: योगी सरकार का प्राथमिक शिक्षा पर बड़ा फोकस, अनुपूरक बजट में 351.25 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान

लखनऊ, 4 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए 351.2564 करोड़ रुपये (35,125.64 लाख रुपये) का प्रावधान किया है। यह राशि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन, छात्र कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च की जाएगी।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और समान शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार भी है।

मंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में स्वीकृत धनराशि का उपयोग प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना के बेहतर संचालन, छात्र-छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यालयों की आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में राज्य सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है। विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, आधुनिक शिक्षण संसाधनों और बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था के कारण सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों और विद्यार्थियों का विश्वास बढ़ा है।

संदीप सिंह ने कहा कि अनुपूरक बजट में किया गया यह अतिरिक्त प्रावधान प्राथमिक शिक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा विद्यार्थियों के समग्र शैक्षणिक विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक और सुविधाजनक शिक्षण वातावरण भी उपलब्ध कराया जाए।

Tags