UP By Election Results 2026: 'उपचुनाव में जनता ने बीजेपी के घमंड को तोड़ा', आजाद मंच भारत की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी का तीखा हमला
Ragini Awasthi Statement UP By Election:उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों के नतीजों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आजाद मंच भारतकी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थीने नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी के झूठे दावों, वादों और जुमलों से पूरी तरह ऊब चुकी है और यह जीत सच्चाई की जीत है।

रागिनी अवस्थी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाएं और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी है। उनका दावा है कि जनता ने इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है।उन्होंने कहा कि समाज को धर्म के आधार पर विभाजित करने वाली राजनीति को जनता ने स्वीकार नहीं किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना संदेश दिया है।
आजाद मंच भारत की प्रमुख मांगें
- महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार तत्काल प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए।
- उपचुनाव में पराजित सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आत्ममंथन करे।
- महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
रागिनी अवस्थी ने कहा कि आजाद मंच भारत जनता से जुड़े मुद्दों को उठाता रहेगा और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा। यह बयान आजाद मंच भारत की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी द्वारा जारी राजनीतिक प्रतिक्रिया पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार संबंधित संगठन के हैं।
