उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025
कहां और कैसे भेजें आवेदन?
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पंजीकृत डाक से इस पते पर भेजना होगा:
विशेष सचिव, उच्च शिक्षा अनुभाग-5
नवीन भवन, कक्ष संख्या-40
उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ
आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट और स्वप्रमाणित प्रतियां अनिवार्य रूप से संलग्न करना आवश्यक है।
अध्यक्ष पद का कार्यकाल
अध्यक्ष का कार्यकाल नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक—दोनों में जो पहले पूरा हो, वही माना जाएगा।
पात्रता मानदंड
इस पद के लिए निम्न में से कोई एक योग्यतानुसार अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं—
-
राज्य सरकार में प्रमुख सचिव या समकक्ष पद पर कार्यरत/सेवानिवृत्त अधिकारी
-
किसी विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय के कुलपति
-
विश्वविद्यालय में न्यूनतम 10 वर्ष तक आचार्य (प्रोफेसर) रहने के साथ कम से कम 3 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव रखने वाला उम्मीदवार
वेतन व अन्य परिलब्धियां
अध्यक्ष पद के लिए ₹1,75,000 मासिक वेतन निर्धारित है। इसके साथ राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य सभी भत्ते भी देय होंगे।
अधिक जानकारी कहां मिलेगी?
अध्यक्ष पद से संबंधित पूर्ण विवरण, पात्रता, कार्यावधि, परिलब्धियां और आवेदन पत्र का प्रारूप उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
