UP Election 2026: यूपी फतह के लिए कांग्रेस का महामंथन; मुख्यालय में कमेटियों और फ्रंटल संगठनों की बैठक, गौतम बोले– 'भाजपा की विदाई तय'

UP Election 2026: Congress's great brainstorming for UP victory; Meeting of committees and frontal organizations in the headquarters, Gautam said – 'Farewell of BJP is decided'
 
kpo[opk

UP Congress Meeting for Assembly Election: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में चुनावी रणनीति को धार देने के लिए विभिन्न कमेटियों, फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की एक बेहद महत्वपूर्ण और मैराथन बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने सांगठनिक मजबूती को परखा और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ चुनावी मोड में जुटने के लिए प्रेरित किया।

 अजय राय के साथ गहन मंत्रणा और 'वार रूम' की समीक्षा

प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के साथ बंद कमरे में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान आगामी चुनाव के मुख्य मुद्दों, विपक्षी घेराबंदी और सीटों के समीकरणों पर गहन विचार-विमर्श कर एक मजबूत रणनीतिक रूपरेखा तैयार की गई।

इसके बाद बैठकों का दौर सिलसिलेवार ढंग से आगे बढ़ा:

  • वित्तीय समीक्षा: प्रभारी ने सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और लेखा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी प्रबंधन पर चर्चा की।

  • वार रूम और कनेक्ट सेंटर: चुनाव में तकनीक और सोशल मीडिया की भूमिका को देखते हुए कांग्रेस वार रूम और कनेक्ट सेंटर के प्रभारियों के साथ बैठक की गई और उन्हें मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

  • फ्रंटल संगठनों को निर्देश: गौतम ने युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सभी विभागों/प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की और संगठन को बूथ स्तर तक चुस्त-दुरुस्त करने का आह्वान किया।

  • सचिवों के साथ बैठक: शाम के समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी राष्ट्रीय सचिवों के साथ एक विशेष बैठक कर आगामी राजनीतिक दौरों और कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।

 o009

'सड़क से सदन तक संघर्ष रंग लाएगा, सत्ता से बाहर होगी भाजपा'

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय ने बैठकों के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा:माननीय राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और किसानों के हक के लिए सड़क से लेकर सदन (संसद) तक जो ऐतिहासिक संघर्ष किया जा रहा है, उसने आम जनता के दिलों को जीता है। आज जनता में कांग्रेस के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है, जिसने भाजपा सरकार की विदाई तय कर दी है। अब कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है कि वे लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए पूरी तरह जमीन पर उतरकर संघर्ष करें।"

 इन मुद्दों पर योगी सरकार को घेरेगी कांग्रेस

प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे उत्तर प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था और योगी सरकार की विफलताओं को जनता के बीच आक्रामकता से उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सामने आए दान और चढ़ावे से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी और भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।

बैठक में रहे ये प्रमुख नेता मौजूद: इस संगठनात्मक महामंथन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्य नारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, नीलांशु चतुर्वेदी और तौकीर आलम सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags