यूपी का विकास बना देशभर के लिए मिसाल : इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन
लखनऊ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने जिस तेज़ी से प्रगति की है, वह अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और पहलों ने उत्तर प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। बीते वर्षों में राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। नारायणन ने कहा, “उत्तर प्रदेश में आया यह परिवर्तन केवल प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री योगी ने राज्य को नई दिशा और ऊर्जा दी है।”
पीएम मोदी के योगदान का भी ज़िक्र
इसरो प्रमुख ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को अंतरिक्ष अनुसंधान में नए मुकाम तक पहुँचाने की दिशा में लगातार प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएँ अर्जित की हैं और आज भारत अंतरिक्ष जगत में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।
