यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: उमेश द्विवेदी को दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने पर समर्थकों में उत्साह, एडवोकेट इमरान खान ने दी बधाई
इसी कड़ी में, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान खान ने उमेश द्विवेदी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और चुनाव में भारी मतों से जीत की अग्रिम बधाई दी।
"जनता के हितों की मजबूत आवाज हैं उमेश द्विवेदी"
बधाई देते हुए अधिवक्ता इमरान खान ने उमेश द्विवेदी की कार्यशैली और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा उमेश द्विवेदी ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा जनहित और समाज के हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाया है। उनका झुकाव हमेशा आम जनता और सामाजिक कल्याण की ओर रहा है, यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता लगातार ग्राफ छू रही है।"
कार्यकर्ताओं में नया जोश
इमरान खान ने आगे विश्वास जताते हुए कहा कि उमेश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व और जमीनी पकड़ के कारण इस बार भी उन्हें जनता का भरपूर और ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। टिकट मिलने की खबर से कार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह काफी बढ़ गया है, जिससे चुनावी मैदान में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उमेश द्विवेदी के समर्थकों का मानना है कि उनकी यह उम्मीदवारी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति देने का काम करेगी।
