UP Police Bharti 2026: लखनऊ में सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने पेश की मानवता की मिसाल; भूखे परीक्षार्थियों को कराया भोजन, जिलाधिकारी ने सराहा

UP Police Recruitment 2026: Civil Defence volunteers in Lucknow set an example of humanity; provided meals to hungry examinees; District Magistrate appreciated the gesture.
 
fghfd

लखनऊ, 09 जून 2026:  राजधानी लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) के वॉलिंटियर्स और वार्डेनों ने कर्तव्यपरायणता और सेवाभाव की एक अद्भुत मिसाल पेश की है। बाहर से आए हजारों परीक्षार्थियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर विशेष नागरिक सुरक्षा हेल्प-डेस्क कैंपों का आयोजन किया गया था, जहाँ वालंटियर्स ने दिन-रात मुस्तैद रहकर अभ्यर्थियों की मदद की।

यह पूरा अभियान नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं जिलाधिकारी (DM) विशाख जी के विशेष निर्देशों पर और चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा व उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

प्रमुख स्टेशनों और बस स्टैंडों पर लगीं 'हेल्प-डेस्क'

परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों का रास्ता बताने, यातायात की जानकारी देने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लखनऊ के इन प्रमुख स्थानों पर सिविल डिफेंस के कैंप लगाए गए थे:

  • रेलवे स्टेशन: आलमनगर, चारबाग और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन।

  • बस स्टैंड: कैसरबाग और आलमबाग बस टर्मिनस।

xdfgd

जब ऊंचाहार की अनूपा के लिए देवदूत बने डिप्टी डिविजनल वार्डेन

हेल्प-डेस्क कैंपों के दौरान कई भावुक करने वाले पल भी सामने आए। पुलिस भर्ती परीक्षा देने ऊंचाहार (रायबरेली) से लखनऊ आई कुमारी अनूपा नामक एक महिला परीक्षार्थी आलमनगर रेलवे स्टेशन पर बने सिविल डिफेंस कैंप में पहुंचीं। उन्होंने भावुक होकर कैंप के सदस्यों को बताया कि सुबह से वे परीक्षा की आपाधापी में कुछ खा नहीं सकी हैं और स्टेशन के आस-पास तुरंत कुछ खाने-पीने की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है।

परीक्षार्थी की परेशानी को देखते हुए कैंप में तैनात डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए बाजार से उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री मंगवाई और कुमारी अनूपा को भोजन उपलब्ध कराया।

सहारनपुर के बच्चों की भी की मदद, खिले चेहरे

रामगोपाल सिंह और उनकी टीम का सेवाभाव यहीं नहीं रुका। इसी क्रम में सहारनपुर से परीक्षा देने आए बच्चों का एक दल भी भूखा-प्यासा स्टेशन पर परेशान हो रहा था। सिविल डिफेंस की टीम ने उन सभी बच्चों को भी सम्मानपूर्वक खाद्य सामग्री और पानी का वितरण किया। समय पर भोजन और सहायता मिलने के बाद थके-हारे बच्चों के चेहरे पर सुकून और मुस्कान साफ देखी जा सकती थी।

कर्तव्यों के साथ निभाया सामाजिक सरोकार

प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए रामगोपाल सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के सभी वॉलिंटियर्स/वार्डेनों ने न केवल कानून-व्यवस्था और प्रशासन का सहयोग किया, बल्कि अपने मानवीय कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। प्रशासन के आला अधिकारियों और आम जनता ने सिविल डिफेंस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Tags