यूपी महोत्सव 2024 में यूपी टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है

UP Talent Hunt is being organized in UP Mahotsav 2024
 
UP Talent Hunt is being organized in UP Mahotsav 2024
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर ईअलीगंज कमर्शियल पॉकेट ग्राउंड में आयोजित 17 में युपी महोत्सव 2024 के चौथे दिन खिली हुई धूप और हल्की ठंड महोत्सव में आए हुए लोगों का स्वागत कर रही थी। युपी महोत्सव में कालीन, फर्नीचर, क्रोकरी, रजाई, कंबल, स्वेटर, जैकेट, शॉल, बेड शीट ब्रांडेड कुर्सी इमेज सोलर सिस्टम कई राज्यों के उत्पाद किसी भी लगाए गए महोत्सव में पहली बार लगाए गए झूले फूड जोन में चटोरे लाल की चार्ट, अमेरिकन भुट्टा, अमन लालास का नॉनवेज दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है

। 

युपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या स्वर स्वरालमिका इंस्टिट्यूट ऑफ़ डांस और म्यूजिक ग्रुप द्वारा मंजू सिंह के निर्देशन में गणेश वंदना दुर्गा स्तुति शिव वंदना राम स्तुति कृष्णा स्तुति कृष्ण होली जैसी अनेक प्रस्तुतियों में आराध्या परिधि छवि विभा वर्तिका मानवी कर्णिका मैं अपने नृत्य एवं गायन से खूब तालियां बटोरीं।

भारत के समस्त राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, दिल्ली और पांडिचेरी की कला संस्कृति, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम हैण्डी क्राफ्ट के स्टाल आकर्षक केन्द्र बने हुए हैं।

यूपी महोत्सव 2024 यूपी टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स मा‌ड्लिंग, मेंदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, मिस्टर, मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यूपी महोत्सव 2024 में क्रिसमस और नए साल पर होगा धमाल।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। प्रिया पाल, प्रीति लाल, अंजुम, पवन पाल और अथर्व इस मौके पर उपस्थित रहे।

Tags