उत्तर प्रदेश में SuperMoney.com UPI की जबरदस्त बढ़त — जेन Z ग्राहकों में 10.7 गुना और मिलेनियल्स में 7.1 गुना वृद्धि
SuperMoney.com UPI sees strong growth in Uttar Pradesh – 10.7x growth in Gen Z customers and 7.1x growth in Millennials
Fri, 21 Nov 2025
,। देश के सबसे तेजी से उभरते यूपीआई प्लेटफॉर्म्स में शामिल SuperMoney.com UPI ने पिछले तीन महीनों में शानदार ग्रोथ दर्ज की है। उत्तर प्रदेश कंपनी के लिए सबसे प्रमुख बाजारों में तेजी से उभर रहा है, जहां डिजिटल लेनदेन की बढ़ती स्वीकार्यता इस वृद्धि को नई गति दे रही है।
एनपीसीआई के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, यूपी यूपीआई ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में भारत के शीर्ष राज्यों में शामिल है। इसके बावजूद, राज्य में अभी भी बड़े स्तर पर विकास की संभावनाएँ मौजूद हैं, जिन्हें SuperMoney.com गहराई से पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
यूपी के युवाओं में तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता
SuperMoney.com विशेष रूप से युवा ग्राहकों — Gen Z और Millennial — के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी के अनुसार:
Gen Z उपयोगकर्ता आधार 10.7 गुना बढ़ा
Millennial उपयोगकर्ता आधार 7.1 गुना बढ़ा
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, नोएडा और ग़ाज़ियाबाद जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-3 कस्बों में भी प्लेटफ़ॉर्म की मज़बूत पैठ बन रही है। खासतौर पर भदोही, मुरादाबाद, मथुरा और बरेली जैसे शहरों में अप्रैल से अक्टूबर के बीच ग्राहक ट्रांजैक्शन में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई है।
SuperMoney.com क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?
इस प्लेटफ़ॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपयोगकर्ताओं को मिलने वाला कैशबैक सीधे उनके बैंक खाते में जमा किया जाता है।
रोजमर्रा के भुगतानों पर तुरंत रिवॉर्ड
पहली बार डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए सरल और साफ इंटरफ़ेस
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 5% तक वास्तविक कैशबैक
पीक आवर्स में भी कम पेमेंट फेल्योर
बुजुर्गों और परिवारों के लिए सहज अनुभव वाला लेआउट
उपयोगकर्ताओं के अनुसार, यह ऐप चाय, स्नैक्स, किराना, फूड डिलीवरी, ट्रांसपोर्ट, ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान और रिचार्ज जैसी रोजाना की जरूरतों में बचत बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रहा है।
SuperMoney.com का विज़न और भविष्य की दिशा
कंपनी के फाउंडर और सीईओ प्रकाश सिकारिया ने कहा उत्तर प्रदेश वह राज्य है जहां डिजिटल पेमेंट्स की अगली बड़ी छलांग दिखाई दे रही है। यहां की युवा आबादी, तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी अपनाने की क्षमता और विशाल बाजार SuperMoney.com के लिए नए अवसर खोलते हैं। हमारा लक्ष्य यूपीआई को केवल रिवॉर्डिंग पेमेंट मोड बनाना नहीं, बल्कि यूपी के हर परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाना है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की अगली ग्रोथ वही प्लेटफ़ॉर्म तय करेंगे जो उपयोगकर्ताओं को अधिक सशक्त बनाएं। SuperMoney.com इसी दिशा में हर भुगतान अनुभव को और तेज़, और फायदेमंद तथा अधिक लाभकारी बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
UP — भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार
भारत के आर्थिक विकास के नए चरण में उत्तर प्रदेश एक बड़े अवसरों वाला केंद्र बनकर उभर रहा है। राज्य एक $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
UPI के देशभर में डिफ़ॉल्ट भुगतान मोड बनने के साथ, SuperMoney.com तेजी से उन उपयोगकर्ताओं की पसंद बन रहा है जो अपने रोजमर्रा के ट्रांजैक्शनों से अधिक बचत और बेहतर अनुभव चाहते हैं।
