Trump और Modi की बातचीत पर बवाल

 
कनाडा में जी 7 summit  conference के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 35 मिनट तक बात हुई. इस दौरान दोनों के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर जारी tug of war के बीच ये  दोनों नेताओं की पहली सीधी बातचीत थी. लेकिन अब देश में इसको लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाने और ट्रंप से हुई बातचीत का ब्योरा सामने रखने की मांग की. उन्होंने कहा, 37 दिन तक प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा और अब हमें बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रंप से 35 मिनट की बातचीत की. पीएम ओ की ओर से एक बयान आया है, जबकि व्हाइट हाउस से अभी तक कोई official statement नहीं आया है. दोनों देशों के बयान अलग-अलग हैं, क्योंकि वो अलग-अलग दर्शकों के लिए बनाए जाते हैं.