श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में UPSC वर्कशॉप का आगाज़; PW Only IAS के दिग्गजों ने दिए सफलता के मंत्र

UPSC Workshop Kicks Off at Shri Ramswaroop Memorial University; PW Only IAS Stalwarts Share Mantras for Success
 
gfjfg
लखनऊ, 28 मई, 2026: युवाओं को सिविल सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने और देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति सिखाने के लिए श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में दो दिवसीय UPSC Guidance & Strategy Session की शुरुआत हुई। 28 और 29 मई को चलने वाले इस विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन यूनिवर्सिटी द्वारा PW Only IAS के सहयोग से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी के लिए सही दिशा, सटीक रणनीति और मोटिवेशन देना है।

इस दो दिवसीय कार्यशाला में देश के जाने-माने विषय विशेषज्ञ, यूपीएससी में सफलता का परचम लहरा चुके टॉपर्स और अनुभवी मेंटर्स शामिल हो रहे हैं। ये एक्सपर्ट्स छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा के बदलते पैटर्न, आंसर राइटिंग (उत्तर लेखन) की कला, करंट अफेयर्स की समझ और सही ऑप्शनल सब्जेक्ट (वैकल्पिक विषय) चुनने के गुर सिखा रहे हैं।'

पहले दिन क्या रहा खास? (28 मई का सत्र)

कार्यक्रम के पहले दिन सुबह 10 बजे से सत्रों की शुरुआत हुई, जिसमें छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था:

  • सिविल सेवा का महत्व: शुरुआती सत्र में समाज और देश के विकास में प्रशासनिक सेवाओं की भूमिका और उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

  • प्रीलिम्स की रणनीति व NCERT का रोल: विशेषज्ञों ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) को पास करने के वैज्ञानिक तरीकों को समझाया। साथ ही, तैयारी की नींव मजबूत करने के लिए NCERT की किताबों को पढ़ने के महत्व को रेखांकित किया।

  • अखबार पढ़ने का सही तरीका: छात्रों को बताया गया कि रोजाना समाचार पत्र (News Paper) में से काम की खबरें कैसे निकालें और वैश्विक तथा राष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं (Current Affairs) की समझ कैसे विकसित करें।

ppp

इन दिग्गजों का मिला मार्गदर्शन

इस कार्यशाला में छात्रों को उन विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिला जिन्हें सिविल सेवा की कार्यप्रणाली और इसकी बारीकियों का लंबा अनुभव है। पहले दिन PW Only IAS के इन प्रमुख दिग्गजों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया:

  • डॉ. मोहम्मद सलीम

  • श्री आकाश शुक्ला

  • श्री अभय मिश्रा

  • श्री शिवम सिंह

टॉपर टॉक (Interactive Session): कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण श्री प्रखर शुक्ला (AIR 787) के साथ आयोजित हुआ इंटरएक्टिव सेशन रहा। इसमें छात्रों ने उनसे सीधे सवाल पूछे और प्रखर ने अपनी सफलता के प्रैक्टिकल टिप्स साझा किए, जिससे विद्यार्थियों का जोश दोगुना हो गया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस बेहद सफल और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को आयोजित करने में विश्वविद्यालय की आयोजन समिति की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • संयोजक: प्रो. (डॉ.) बी. एम. दीक्षित (निदेशक, INSH)

  • कार्यक्रम समन्वयक: डॉ. श्वेता शुक्ला

  • संकाय समन्वयक: डॉ. अफिया बानो, श्री ऋषभ शुक्ला एवं विश्वविद्यालय के अन्य सम्मानित शिक्षक व विभागीय आचार्य।

यह दो दिवसीय सत्र कल (29 मई को) भी जारी रहेगा, जहाँ मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू (Interview) से जुड़ी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

Tags