जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट ने लखनऊ और बाराबंकी में किया वृक्षारोपण
Jashn-e-Azadi Trust planted trees in Lucknow and Barabanki
Tue, 12 Aug 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय) — पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट ने मंगलवार को लखनऊ और बाराबंकी में वृक्षारोपण अभियान चलाया।
लखनऊ में ऐशबाग क्षेत्र में पूर्व पार्षद साकेत शर्मा के नेतृत्व में पौधे लगाए गए, वहीं बाराबंकी के गोल्ड सिटी में मुर्तुजा अली और हलीमा अजीम के नेतृत्व में वृक्षारोपण हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मुर्तुजा अली ने कहा, “पेड़ हमारे जीवन की आधारशिला हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।
इस अवसर पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन रज़िया नवाज़, अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, महामंत्री निगहत खान, कोषाध्यक्ष वामिक खान, मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद, संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद, कुदरत उल्ला खान, शालिनी सिंह, भानु प्रताप सिंह, महेश दीक्षित, फहद हसन, कैफ़, सलमान, सूफियान सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
