जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट ने काकोरी कांड के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देशभक्ति के गीतों से गूंजा काकोरी शहीद स्मारक
 
देशभक्ति के गीतों से गूंजा काकोरी शहीद स्मारक
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय)। काकोरी कांड के 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट की ओर से शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काकोरी स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान पार्क में हुआ, जहां स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों—पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी—के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर भोजपुरी कवि कृष्णानंद राय और कवि मुकेशानंद ने ओजस्वी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिनकी पंक्तियों ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मुर्तुजा अली ने कहा काकोरी कांड, ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की जनता द्वारा लड़े गए स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की चेयरपर्सन रज़िया नवाज़, अध्यक्ष मुरलीधार अहूजा, महामंत्री निगहत खान, कोषाध्यक्ष वामिक खान, मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद, संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद, कुदरत उल्ला खान, शालिनी सिंह, हलीमा, भानु प्रताप सिंह, फहद हसन, कैफ़, सलमान और सूफियान सहित अनेक सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Tags