मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण का किया शुभारंभ, 16 नवंबर से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया

Chief Minister Yogi Adityanath launched the second phase of the 2027 Census; the self-enumeration process began on November 16.
 
gyu8yमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण का किया शुभारंभ, 16 नवंबर से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को लोक भवन सभागार, लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े और भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में स्व-गणना और घर-घर जनगणना की प्रक्रिया का विधिवत आगाज किया तथा कार्यक्रम को संबोधित किया।

जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण का किया शुभारंभ, 16 नवंबर से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया

डिजिटल माध्यम से होगी स्व-गणना

जनगणना अभियान के तहत नागरिकों को स्व-गणना के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर आवश्यक जानकारियों का संकलन करेंगे।

78

जनगणना के महत्व पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 को देश की विकास योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण अभियान बताया। डिजिटल तकनीक के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक अहम पहल है। इस अभियान में प्रदेशवासियों की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने से जनगणना के आंकड़ों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Tags