मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की
MLA from Sarojini Nagar assembly constituency Rajeshwar Singh paid a courtesy visit to Chief Minister Yogi Adityanath.
Tue, 4 Mar 2025
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनता से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक जी ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यक सुधारों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। यह भेंट क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
