उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट
Uttar Pradesh Ex-Servicemen Joint Organization paid a courtesy call on Deputy Chief Minister Brajesh Pathak
Mon, 2 Feb 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह ने संस्था की ओर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के लिए सीटें आरक्षित किए जाने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि इससे एक ओर जहां सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर देश की युवा पीढ़ी सेना में शामिल होकर राष्ट्र रक्षा के लिए प्रेरित होगी।
इसके अतिरिक्त, कम आयु में सेवानिवृत्त होने वाले पूर्व सैनिकों को शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मौजूदा प्रक्रिया में वरीयता देने का अनुरोध भी किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शस्त्र लाइसेंस का विषय कई पूर्व सैनिकों की आजीविका से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इसी क्रम में जनपद मेरठ के पूर्व सैनिक अरुण कुमार के शस्त्र लाइसेंस संबंधी प्रार्थना पत्र पर अनुमोदन भी प्राप्त हुआ।बैठक के दौरान पूर्व सैनिक कॉलोनियों में सड़क, नाली सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उपमुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को सभी बिंदुओं पर सकारात्मक सहयोग एवं हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के आयोजन में संस्था के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वेटरन अरुण कुमार द्विवेदी की विशेष भूमिका रही।
- इस शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह के साथ
- प्रदेश उपाध्यक्ष वेटरन डॉ. ओ. पी. त्रिवेदी,
- संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश वेटरन मनोज कुमार सिंह,
- अध्यक्ष दक्षिणी लखनऊ वेटरन विजय शंकर मिश्रा,
मेरठ जोन अध्यक्ष वेटरन अरुण चौधरी
शामिल रहे।
