उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय राज्य परिषद की बैठक में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Deliberations on preparations for the Legislative Council elections held during the meeting of the Uttar Pradesh Secondary Teachers' Association's provincial state council.
 
fdgd
लखनऊ। विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय राज्य परिषद की बैठक जय नारायण पीजी कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन की उपलब्धियों को शिक्षकों तक पहुंचाने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि संगठन अपनी उपलब्धियों और शिक्षक हित में किए गए कार्यों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षकों के बीच जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सरकारों के अनुचित कार्यों का लगातार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहा है और आगे भी शिक्षक हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “सदन गरम हो न हो, सड़क जरूर गरम होगा।”

io

छह क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

बैठक के दौरान वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, आगरा, लखनऊ और मेरठ क्षेत्रों से विधान परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ उनके-अपने क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा की गई। चुनाव प्रभारियों और संयोजकों से बूथ प्रबंधन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी ली गई।

विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव संगठन के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विनम्रता के साथ शिक्षकों के बीच जाकर संगठन के पक्ष में संवाद करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने का आह्वान किया।

शिक्षक समस्याओं को लेकर बनेगी कार्ययोजना

प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि संगठन की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश के सभी विद्यालयों तक पहुंचना होगा। उन्होंने शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने प्रत्येक जिले में कॉल सेंटर स्थापित कर शिक्षकों से संपर्क बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही विरोधियों की ओर से किए जाने वाले कथित दुष्प्रचार का तथ्यात्मक और समयबद्ध जवाब देने पर भी जोर दिया।

ioi

18 मंडलों और 75 जिलों के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश के सभी 18 मंडलों और 75 जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री तथा प्रांतीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक को एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, महेश शर्मा, संजय द्विवेदी, सुलेखा जैन, मुन्ना मिश्रा, रति राम मावी, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक श्रीवास्तव, संत सेवक सिंह, रामानंद द्विवेदी, विमलेन्द्र शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, जगवीर सिंह, नरेन्द्र सिंह और स्वराज पाल दुहणू सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर अनिल सिंह गौर, गुलाब चंद्र मौर्या, अजय सिंह, सुरेश रस्तोगी, श्याम नारायण शर्मा, रघुबीर सिंह, भगवान स्वरूप, राम मोहन सिंह, प्रभात सिंह, डॉ. राकेश सिंह, विनोद सिंह, विनोद यादव, आनंद मोहन, राम विलास, धीरेन्द्र सिंह, प्रभाकर सिंह, राजेंद्र तिवारी, राज बिहारी बाजपेई, सतेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, शिव सिंह परमार, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, करुणा शंकर मिश्रा और विजय करन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से संगठन ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज करने और शिक्षक समुदाय के बीच संपर्क अभियान को मजबूत करने का संदेश दिया।

Tags