वी-बाज़ार का ‘फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर’, त्योहारों की खरीदारी पर ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक उपहार

V-Bazaar’s ‘Festive Fashion Swag Offer’: Customers to receive attractive gifts on their festive shopping
 
वी-बाज़ार का ‘फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर’, त्योहारों की खरीदारी पर ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक उपहार

खनऊ। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को किफायती खरीदारी का बेहतर अवसर देने के लिए वी-बाज़ार ने अपने विशेष ‘फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर’ की घोषणा की है। यह ऑफर 22 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। इसके तहत सात राज्यों के 100 शहरों में स्थित कंपनी के 130 स्टोर्स पर ग्राहक खरीदारी के साथ आकर्षक उपहारों का लाभ उठा सकेंगे।

वी-बाज़ार के फाउंडर एवं सीएमडी हेमंत अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों के दौरान कंपनी का प्रयास रहता है कि ग्राहकों को उनकी खरीदारी पर अधिक से अधिक बचत और अतिरिक्त लाभ मिले। ‘फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर’ इसी सोच के साथ पेश किया गया है, ताकि परिवारों की त्योहारी खरीदारी आसान, सुविधाजनक और किफायती बन सके।

कंपनी के स्टोर्स पर पूरे परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेन्सवियर, वुमेन्सवियर, किड्सवियर, फुटवियर, होम एवं किचन प्रोडक्ट्स, ट्रैवल एक्सेसरीज और किराना उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, शर्ट, टी-शर्ट, जींस, ट्राउजर और ट्रैकसूट के विकल्प हैं। वहीं, महिलाओं के लिए लहंगे, कुर्तियां, साड़ियां, सलवार-सूट, पलाजो, टॉप्स, जींस और लेगिंग्स की आकर्षक वैरायटी पेश की गई है। बच्चों के लिए भी आरामदायक और स्टाइलिश परिधानों की कई रेंज उपलब्ध हैं।

खरीदारी पर विशेष उपहारों का लाभ

ऑफर के तहत 1,999 रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहक मात्र 199 रुपये अतिरिक्त देकर इलेक्ट्रिक केतली, 20 पीस का डिनर सेट या कम्फर्टर में से अपनी पसंद का एक उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, 4,999 रुपये की खरीदारी पर केवल 499 रुपये अतिरिक्त देकर मिक्सर ग्राइंडर लेने का विकल्प मिलेगा।

इस ऑफर को लेकर ग्राहकों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ग्राहक सुनीता शर्मा ने कहा कि केवल 499 रुपये में मिक्सर ग्राइंडर मिलने से त्योहारी बजट में अच्छी बचत हुई। वहीं, स्थानीय ग्राहक राजेश कुमार ने बताया कि वी-बाज़ार में पुरुषों के कपड़ों के साथ पूरे परिवार के लिए फेस्टिव और रोजमर्रा के परिधानों की अच्छी रेंज उपलब्ध है। एक ही जगह पर सभी जरूरी सामान मिलने से उनकी खरीदारी आसान और किफायती हो गई। वी-बाज़ार की इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को फैशन, घरेलू जरूरतों और आकर्षक उपहारों का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर त्योहारी खरीदारी को और खास बनाना है।

Tags