वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे मैच से बाहर, इंडिया ए टीम में हुआ चयन

पहले मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ नहीं चला था बल्ला, अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप में दिखाएंगे दम; 20 नवंबर को नेपाल से होगा भारत का पहला मैच

 
Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2026

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2026 :  युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बिहार की ओर से अपना दूसरा मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। इसकी वजह उनका इंडिया ए टीम में चयन होना बताया जा रहा है। वैभव का चयन राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह टीम के साथ दोहा रवाना होने वाले हैं।

आज बिहार का मुकाबला रेलवे की टीम से है। इस मैच में वैभव के खेलने की उम्मीद लगाए बैठे प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है। कई क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि युवा बल्लेबाज इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन इंडिया ए टीम में चयन के कारण वह मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बतौर कप्तान और बल्लेबाज मैदान पर उतरे थे। हालांकि, सौराष्ट्र के खिलाफ उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अब टूर्नामेंट के दूसरे मैच से उनकी गैरमौजूदगी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए चयन है।

19 नवंबर से शुरू होगा राइजिंग स्टार्स एशिया कप

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 19 नवंबर से होना है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 22 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर भी क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। अब सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर रहेंगी। प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह नेपाल के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का एक और शानदार नमूना पेश करेंगे।

Tags